बजाज फिनसर्व ने अपनी लाइफ केयर फाइनेंस सुविधा प्रदान करने के लिए मदरहुड हॉस्पिटल्स के साथ भागेदारी की

Businessबजाज फिनसर्व ने अपनी लाइफ केयर फाइनेंस सुविधा प्रदान करने के लिए...

Date:

पुणे, महाराष्ट्र: अपने लाइफ केयर फाइनेंस सेगमेंट का विस्तार करने के लिए बजाज फिनसर्व ने अपनी उधार देने वाली शाखा बजाज फाइनेंस लिमिटेड के माध्यम से आज महिलाओं एवं बच्चों के अस्पताल वाले व्यापक नेटवर्क मदरहुड हॉस्पिटल्स के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की।

यह साझेदारी सभी मदरहुड हॉस्पिटल्स में मरीजों को बजाज फिनसर्व की ओर से लाइफ केयर फाइनेंस (एलसीएफ) का लाभ दिलाएगी, जो मरीजों के मेडिकल और स्वास्थ्य संबंधी बिलों को ब्याजमुक्त ईएमआई फाइनेंस लोन में परिवर्तित कर देता है।

वर्तमान में मदरहुड हॉस्पिटल्स का देश के सात शहरों में 12 अस्पतालों का एक राष्ट्रीय नेटवर्क मौजूद है। ये अस्पताल बेंगलुरु (इंदिरानगर, सरजापुर रोड, हेब्बल, एचआरबीआर लेआउट, बानाशंकरी), चेन्नई (अलवरपेट), पुणे (खराड़ी), मुंबई (खारघर), कोयंबटूर और इंदौर में स्थित हैं।

ये अस्पताल मरीजों को गर्भावस्था की देखभाल, प्रजनन देखभाल, स्त्री रोग, उन्नत लैप्रोस्कोपी सर्जरी, नियोनेटोलॉजी, बाल रोग, भ्रूण चिकित्सा, कॉस्मेटोलॉजी और रेडियोलॉजी के लिए ईएमआई आधारित वित्तपोषण के विकल्पों की पेशकश करेंगे।

“बीते एक साल में हमने अपने ग्राहकों को निर्बाध और आसान भुगतान विकल्प उपलब्ध कराने के लिए कई क्लीनिकों और अस्पतालों के साथ भागीदारी की है। मदरहुड हॉस्पिटल्स के साथ हमारी साझेदारी बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क के माध्यम से माताओं और बच्चों को सुविधाजनक भुगतान विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें एक विशिष्ट अनुभव प्रदान करेगा,”- कहना है बजाज फिनसर्व के अनूप साहा (अध्यक्ष-कंज्यूमर फाइनेंस) का।

प्रत्येक साझेदारी बजाज फिनसर्व के प्रमुख उद्देश्यों में से एक उद्देश्य- ग्राहकों को परेशानी मुक्त वित्तपोषण विकल्प प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ती है, जिसे अनूप शाहा भी रेखांकित करते हैं।

मदरहुड हॉस्पिटल्स के सीईओ विजयरत्न वी बताते हैं, “बजाज फिनसर्व से हाथ मिलाकर हम बेहद खुश हैं। इस अनूठी पेशकश के साथ ग्राहकों को अब बजाज ईएमआई नेटवर्क के माध्यम से ईएमआई सुविधा मिलेगी, जिसके तहत उन्हें किसी बड़ी वित्तीय देनदारी के बिना आपातकालीन डिलीवरी या एक स्त्री रोग संबंधी प्रक्रिया, या अपने शिशुओं को एनआईसीयू में रखने जैसी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बनाने में आसानी होगी। यह सभी श्रेणी के रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने का एक प्रयास है।”

मदरहुड हॉस्पिटल्स में इलाज कराने वाले मरीजों को बजाज फिनसर्व ईएमआई विकल्प के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा होगी। बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्डधारक भुगतान करने के लिए अपना कार्ड स्वाइप कर सकते हैं, जबकि अन्य लोग अपना केवाईसी जमा करने के लिए मदरहुड हॉस्पिटल्स में मौजूद बजाज फिनसर्व रिलेशनशिप प्रतिनिधि से सम्पर्क कर सकते हैं।

बजाज फिनसर्व लाइफकेयर फाइनेंस अब देश भर में 2,700 से अधिक क्लीनिकों या अस्पतालों में उपलब्ध है, जिसमें 174 तरह के उपचार कवर होते हैं। मरीज अब बजाज फिनसर्व ईएमआई सुविधा के माध्यम से भुगतान करने की सहूलियत के साथ 7000 रुपए से लेकर 4.5 लाख रुपए की रेंज में तत्काल ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PNB Housing Finance Expands in Uttar Pradesh with Third Branch in Bareilly

Offering retail lending solutions like home loans, loan against...

Seven Arrested Over Alleged Sexual Assault of 15-Year-Old Girl in Telangana’s Siddipet

Seven people, including three juveniles, have been arrested in...

Saudi Executions of Two Bangladeshis: Unverified Claims About Indian Man Spread Online

A week after Saudi Arabia executed two Bangladeshi nationals...