इंस्ट्राग्राम ने लांच किया नया फीचर, आप भी जानें

Technologyइंस्ट्राग्राम ने लांच किया नया फीचर, आप भी जानें

Date:

फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने ऑनलाइन बुलिंग रोकने के लिए एक नया फीचर लांच किया है. इसमें एक चेतावनी भी शामिल की गई है, जो आपत्तिजनक पोस्ट करने से पहले यूजर के इंस्टाग्राम पर पॉप-अप करेगी. उन्हें सूचित किया जायेगा कि उनका पोस्ट या कमेंट लोगों को आपत्तिजनक लग सकता है.

यह वार्निंग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए पोस्ट या कमेंट किये जाने से पहले जेनरेट होगी. उम्मीद की जा रही है कि इससे लोग अपनी पोस्ट दोबारा पढ़ कर पोस्ट करेंगे या अपने आपत्तिजनक कमेंट या पोस्ट को शेयर ही नहीं करेंगे.

जल्द ही रिस्ट्रिक्ट भी आयेगा
इंस्टाग्राम एक और टूल लांच करने जा रहा है, जो किसी यूजर की वॉल पर आपत्तिजनक कंटेंट को बाकी लोगों तक नहीं पहुंचने देगा. रिस्ट्रिक्ट नाम का यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग मोड में है. यह फीचर सुनिश्चित करेगा कि लोगों को परेशान करने वाले किसी शख्स के कमेंट खुद उसी शख्स को नजर आयेंगे,वहीं और कोई भी इन कमेंट्स को नहीं देख पाये.  लोग किसी भी व्यक्ति के कमेंट को अपनी वॉल पर ‘रिस्ट्रिक्ट’ कर सकेंगे. जब यूजर रिस्ट्रिक्ट किये हुए कमेंट्स को अप्रूव करेंगे, तभी वो दूसरे लोगों को नजर आएंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Delhi Traffic Alert: Connaught Place Roads May Face Curbs From 3 PM Ahead of CJP Protest

Traffic movement in and around Delhi’s Connaught Place is...

8 Killed as Bhopal-Khatu Shyam Mini-Bus Crashes on Delhi-Mumbai Expressway in Kota

At least eight people were killed and several others...

Plan your Durga Puja festivities and travel with a personal loan

Plan your Durga Puja celebrations, festive shopping, and travel...