बजाज फिनसर्व लाइफकेयर फाइनेंस आसान ईएमआई पर 200 से अधिक उपचार प्रदान करता है

Healthबजाज फिनसर्व लाइफकेयर फाइनेंस आसान ईएमआई पर 200 से अधिक उपचार प्रदान...

Date:

पुणे : भारत में स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति दृष्टिकोण ने पिछले 5 वर्षों में एक मिसालपूर्ण बदलाव देखा गया है। अब अपने स्वास्थ्य या जीवन के तरीके का ख्याल रखना सिर्फ सालाना चिकित्सीय जाँचों या नियमित व्यायामों तक ही सीमित नहीं रह गया है। शहरी भारतीय जीवन शैली विकसित हो रही है और यह बदलाव तेज़ी से अब छोटे-महानगरों और छोटे शहरों तक अपनी पहुँच बना रहा है। आज की नए युग की जीवनशैली में पोषण संबंधी विकल्प, मानसिक कल्याण, कॉस्मेटिक शोधन और जीवन के प्रति अधिक समग्र दृष्टिकोण शामिल हैं।

जीवनशैली में सुधार के अलावा, लोग अब पहले नज़रअंदाज किए गए स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे, जैसे तनाव, शरीर में दर्द, दाँतों की चिंता आदि को भी ऐहतियाती तौर पर जाँचने लगे हैं। आयुर्विज्ञान के बुनियादी ढाँचे की प्रगति के साथ, लैप्रोस्कोपी, ऑर्थोपेडिक उपचार, ऑन्कोलॉजी उपचार जैसे निदान और उपचार की प्रक्रियाएँ आज आसानी से उपलब्ध हैं। कैंसर, प्रसूति संबंधी चिंताओं और आईवीएफ के उपचारों पर समाज में जागरूकता बढ़ रही है। जहाँ लोग अब अपने जीवन शैली या अपनी किसी चिकित्सा समबन्धित चिंताओं का इलाज करने के बारे में खुल कर बात करने में अधिक सक्षम हो गए हैं, वहीं उनकी इन चिंताओं को दूर करने के लिए वित्तीय साधन अभी भी सीमित हैं।.

इसके मद्दे-नज़र, बजाज फिनसर्व की उधार और निवेश शाखा- बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने एक लाइफकेयर फाइनेंस की पेशकश की है, जो आपको अपनी जीवन शैली और चिकित्सा सम्बंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में आपकी मदद करेगी। आप बजाज फिनसर्व हेल्थ ईएमआई  नेटवर्क कार्ड के माध्यम से लाइफकेयर फाइनेंस का लाभ उठा सकते हैं। इस डिजिटल कार्ड का उपयोग भारत के 1000 से अधिक शहरों में 270 से अधिक बजाज फाइनेंस लिमिटेड (बीएफएल) के साझेदार अस्पतालों और नैदानिक ​​केंद्रों में किया जा सकता है। यह उपयोगकर्ताओं को आसान ईएमआई के माध्यम से चिकित्सा खर्च के लिए भुगतान करने में सक्षम बनाता है।

बजाज फिनसर्व द्वारा लाइफकेयर फाइनेंस ऐसे कई उपचार प्रदान करता है जो आमतौर पर अन्य नियमित स्वास्थ्य बीमा प्रदाताओं द्वारा कवर नहीं किए जाते हैं। इस योजना की सहायता से आप 4.5 लाख रुपए तक का ऋण लचीले ईएमआई के माध्यम से 12 महीने तक चुका सकते हैं। आप बजाज फिनसर्व लाइफकेयर फाइनेंस के 2700 से अधिक मेडिकल और क्लिनिक भागीदारों के नेटवर्क के माध्यम से 40 भारतीय शहरों में 200 से अधिक चिकित्सा और कल्याण उपचारों का लाभ उठा सकते हैं।

बजाज फिनसर्व के लाइफकेयर फाइनेंस द्वारा कवर किए गए कुछ महत्वपूर्ण उपचार हैं:

  • कैंसर केयर
  • प्रसूति और आईवीएफ उपचार
  • कॉस्मेटिक प्रक्रियाएँ
  • बाल झड़ने के उपचार
  • दाँतों के उपचार
  • ऑन्कोलॉजी उपचार
  • लैप्रोस्कोपी
  • ऑर्थोपेडिक सर्जरी और प्रक्रियाएँ
  • वज़न संबंधी कल्याण और बैरिएट्रिक सर्जरी
  • साधारण सर्जरी
  • ह्रदय संबंधी केयर

चिकित्सा उपचारों की इस विस्तृत श्रृंखला समाधानों के अलावा, बजाज फिनसर्व हेल्थ ईएमआई नेटवर्क कार्डधारक अपने नियमित फार्मेसी बिलों के भुगतान भी आसान ईएमआई के माध्यम से कर सकते हैं। सिर्फ एक स्वाइप के साथ, बजाज फिनसर्व हेल्थ ईएमआई नेटवर्क कार्ड यह सुनिश्चित करता है कि आपको आपकी आवश्यक चिकित्सीय अवधान सही समय पर पहले से कहीं अधिक किफ़ायती तौर पर मिल सके। इसके अलावा, आप बिना किसी वित्तीय तनाव के, अपनी वित्तीय साधनों के अनुरूप ऋण के भुगतान के लिए 3 से 18 महीने तक की लचीली अवधि चुन सकते हैं। इन सभी लाभों को जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए, आप अपने मूल विवरण को दर्ज़ करके अपने पूर्व-अनुमोदित ऑफ़र की जाँच करें और तुरंत आवेदन करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Seven Arrested Over Alleged Sexual Assault of 15-Year-Old Girl in Telangana’s Siddipet

Seven people, including three juveniles, have been arrested in...

Saudi Executions of Two Bangladeshis: Unverified Claims About Indian Man Spread Online

A week after Saudi Arabia executed two Bangladeshi nationals...