बैंक में हुई एफडी को निवेश के बदले मिलने वाली ब्याज दरों में की गई कटौती

Businessबैंक में हुई एफडी को निवेश के बदले मिलने वाली ब्याज दरों...

Date:

नई दिल्ली। फिक्स डिपॉजिट करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है, दरअसल पीएनबी व एचडीएफसी ने एफडी के जरिए निवेश की स्कीम का एक नियम बदल है बताया जा रहा है कि इस बदलाव का असर लाखों ग्राहकों पर पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

बता दें कि PNB और HDFC बैंक ने FD में मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है और इसके पीछे का कारण देश में चलने वाली आर्थिक मंदी को बताया जा रहा है। PNB ने दो करोड़ से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों को 0.50 फीसदी कम कर दिया है इसके साथ ही अब बैंक 7-45 दिन के मैच्‍योरिटी टेन्‍योर वाले डिपॉजिट पर 4.5 फीसदी ब्याज देगा।

इस स्कीम में अब वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 5 फीसदी की ब्याज दर दी जाएगी। जबकि पूर्व में इस अवधि वाले डिपॉजिट पर ब्याज क्रमश: आम लोगों के लिए 5 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5.50 फीसदी थीं।

इसके अलावा 46-179 दिनों के लिए भी ब्याज दर 5.5 फीसदी है जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 6 फीसदी पर हो जाती है।

वहीं अगर बात करें 180-270 दिनों की तो ब्याज दर 6 फीसदी और 6.5 फीसदी है. इसके अलावा 271 दिनों से एक साल के लिए ब्याज दर 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी है।

इससे पहले HDFC बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में कटौती की थी। वर्तमान में बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD पर बैंक 3.50 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक आम नागरिक से आधा फीसदी ज्यादा ब्याज देता है। इन दोनों बैंकों के बदलाव 1 सितंबर से प्रभावी हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Saudi Executions of Two Bangladeshis: Unverified Claims About Indian Man Spread Online

A week after Saudi Arabia executed two Bangladeshi nationals...

Seven Arrested Over Alleged Sexual Assault of 15-Year-Old Girl in Telangana’s Siddipet

Seven people, including three juveniles, have been arrested in...