रन साईकल रन होगा भोपाल के लिए अगला पडाव

Sportsरन साईकल रन होगा भोपाल के लिए अगला पडाव

Date:

ड्योल्थॉन 28 जुलाई को होगी जिसमें 5 किमी दौड 20 साईकल औ फिर 2.5 किमी दौड शामिल है।

भोपाल। फरविड क्लब की ओर से 28 जुलाई को ड्योल्थॉन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 500 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। इस कॉम्पीटिशन में शामिल प्रतिभागियों को तीन चरणों से होकर गुजरना होगा। पहले चरण में 5 किलोमीटर की दौड़ होगी, जो टीटी नगर स्टेडियम से लिंक रोड नम्बर-एक तक होगी। दूसरे चरण में उन्हें 20 किलोमीटर की साइकिलिंग करना होगी। और फिर २.५ दौड। यह कॉम्पीटिशन टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होकर अवधपुरी में से होते हुए टीटी नगर में खत्म होगी। तीसरे चरण में प्रतिभागियों को टीटी नगर स्टेडियम से जल भवन तक 2.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना होगी।

यह रन में टाईमिंग चिप पार्टिसिपेंट्स को बिब के साथ दी जाएगी जिससे सभी को अपना दौड और साईकल का वक्त पता चल सकेगा।
मध्यप्रदेश में इस तरह का इवेंट पहली बार राजधानी में आयोजित की जा रही है। ड्योल्थॉन का रिर्पोटिंग टाइम सुबह 6 बजे से होगा। इवेंट का फ्लैग ऑफ सुबह 7 बजे होगा। एनसीसी कमांडर मेजर जनरल अनिल हुड्डा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक डॉ. एसएल थाउसेन , आईजी योगेश देशमुख, रिटा. आईएएस सत्यप्रकाश, कलेक्टर तरुण पिथोड़े और नगर निगम कमिश्नर विजय दत्ता करेंगे।

इस ड्योथ्लॉन में शगर के सभी नामी साईक्लिंग ग्रुप शामिल हैं। इस पूरी दौड में नो पॉलीबैग , कैरी यौर ओन बॉटल , सेव फ्यूल जैसे संदेश दिए जा रहे हैं।

खास होग खाना

इस रन में पहली बार पूरा ऑर्गैनिक फूड रखा गया है। ऑर्गैनिक फूड के फायदे बताने खुद किसान इस दौड का हिस्सा होंगे।
इस बार रन मेॉ फूड भी हॉट सर्व किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन अभी करवाए जा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

8 Killed as Bhopal-Khatu Shyam Mini-Bus Crashes on Delhi-Mumbai Expressway in Kota

At least eight people were killed and several others...

Plan your Durga Puja festivities and travel with a personal loan

Plan your Durga Puja celebrations, festive shopping, and travel...