कर्ज का एकीकरण करने हेतु एक खास पर्सनल लोन- बजाज फिनसर्व

Businessकर्ज का एकीकरण करने हेतु एक खास पर्सनल लोन- बजाज फिनसर्व

Date:

पुणे : क्रेडिट कार्डों और फाइनेंसिंग के आसान विकल्पों वाले इस दौर में लोगों के लिए अपनी जरूरतों और इच्छाओं की पूर्ति करना बड़ा सुविधाजनक हो गया है। स्मार्टफोन से लेकर टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, डिजाइनर कपड़े, विदेश यात्रा, कार और भी बहुत कुछ- इन सभी चीजों को लोग इंस्टैंट लोन और कार्डों के जरिए आसानी से एफोर्ड कर सकते हैं। फाइनेंसिंग के इन साधनों ने निश्चित रूप से उपभोक्ताओं को अपना जीवन स्तर सुधारने तथा कई तरह की मासिक ईएमआई चुका कर विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं को आसानी से हासिल करने का आनंद प्राप्त करने में सहायता की है।

हालांकि इससे आपकी वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ सकता है और ईएमआई भुगतान न कर पाने के चलते आपको दंडस्वरूप ब्याज तथा विलंब शुल्क भरना पड़ सकता है।

ऐसे परिदृश्य में वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस उद्देश्य के लिए बजाज फिनसर्व की ऋण एवं निवेश शाखा- बजाज फाइनेंस लिमिटेड हर तरह के कर्ज का एकीकरण करने हेतु एक खास पर्सनल लोन लेकर आई है। अपने कर्जों को कंसॉलीडेट करके आप एकाधिक मासिक कर्जों को एक नए लोन में कम्बाइन कर सकते हैं।

कर्जों के इस संयोजन और बजाज फिनसर्व द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे खास पर्सनल लोन के माध्यम से पुनर्भुगतान करने का विकल्प कई तरह के लाभ देता है-

  • सिंगल ईएमआई से रीपेमेंट की आसानी- यदि किसी को बहुत कम ब्याज दर पर हर महीने केवल एक ईएमआई का भुगतान करना हो तो यह हमेशा बेहतर और सुविधाजनक होता है। इससे भुगतान में विलंब होने, कई ईएमआई का कुप्रबंधन होने अथवा धन की कमी के कारण डिफॉल्टर हो जाने के चलते लगने वाले जुर्माने का जोखिम भी समाप्त हो जाता है। कर्ज को एकीकृत करने हेतु बजाज फिनसर्व द्वारा प्रस्तुत पर्सनल लोन 60 महीनों में एफोर्डेबल रीपेमेंट की सुविधा प्रदान करता है। चूंकि इस लोन के बदले में कुछ भी गिरवी नहीं रखना पड़ता है, इसलिए किसी को अपनी व्यक्तिगत संपत्ति को जोखिम में डालने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
  • घटे हुए खर्चे- विभिन्न कर्जों और उधारों पर लगने वाला अलग-अलग ब्याज चुकाने की तुलना में पर्सनल लोन का एकमात्र ब्याज भरना ज्यादा किफायती होता है। इसके माध्यम से आप उन खर्चों में कटौती कर सकते हैं जो भारी और अलग-अलग ब्याज के कारण आपके सिर पर मढ़े जाते हैं। इससे आपकी काफी बचत हो सकती है।
  • त्वरित अनुमोदन और वितरण – अगर कोई उपभोक्ता अपने कर्ज चुकाने के लिए सही पर्सनल लोन देने वाले को चुनता है, तो इससे समय की भी बचत होती है। बजाज फिनसर्व दस्तावेज सत्यापित होने के 24 घंटे के भीतर ही लोन की इंस्टैंट स्वीकृति और राशि का वितरण कर दिए जाने की पेशकश कर रहा है। इससे ग्राहक को कर्ज चुकाने में होने वाले विलंब से बचने में मदद मिलती है। समय बचाने और इंस्टैंट फाइनेंसिंग प्राप्त करने के लिए पूर्व-स्वीकृत प्रस्तावों का लाभ भी उठाया जा सकता है।
  • सुधरा हुआ क्रेडिट स्कोर – कई तरह के कर्जे लेने पर इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि आप समय पर उनका भुगतान करने में चूक सकते हैं, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होगा। हालांकि अगर कोई व्यक्ति अपने कर्जों को समेकित कर दे, अपने खर्चों को कम कर ले, निर्धारित समय पर किस्तों का भुगतान करता रहे, तो यह सब निश्चित रूप से क्रेडिट स्कोर को सुधारने में मदद करता है। जब किसी को धन उधार लेने की आवश्यकता होती है, तो क्रेडिट स्कोर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है; इसलिए दीर्घावधि में एक अच्छा क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखना बड़े काम की चीज है।

इसके अलावा बजाज फिनसर्व का पर्सनल लोन फॉर डेट कंसॉलिडेशन फ्लेक्सी लोन सुविधा के साथ आता है, जिसमें आप अपनी आवश्यकतानुसार उधार ले सकते हैं और आसानी से उसका पूर्वभुगतान भी कर सकते हैं। यह चेक करने के लिए कि आपका लोन आपके मासिक खर्चों को किस हद तक प्रभावित कर सकता है, बजाज फिनसर्व के पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करें। इतना ही नहीं, बल्कि आप पूर्व-स्वीकृत प्रस्तावों की भी जांच कर सकते हैं, जो कर्ज लेने की प्रक्रिया को सरल बनाते हैं और आपका समय भी बचाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Seven Arrested Over Alleged Sexual Assault of 15-Year-Old Girl in Telangana’s Siddipet

Seven people, including three juveniles, have been arrested in...

Saudi Executions of Two Bangladeshis: Unverified Claims About Indian Man Spread Online

A week after Saudi Arabia executed two Bangladeshi nationals...